
लखनऊ। उक्त विचार प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री श्री बृजेश पाठक ने श्रीरामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल (एसआरएमपीएस) लखनऊ में अंतर विद्यालयीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता सोनाटा 2026 के 21 वें भव्य आयोजन के समय प्रकट किये। विद्यालय की निदेशिका सुश्री श्रुति अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले 21 वर्षों से किया जा रहा है जोकि हमारे संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वर्गीय श्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल जी के आशीर्वाद और उनके दूरदर्शी विचारों से प्रेरित हो कर अंतर विद्यालयीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता सोनाटा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। ‘Every Emotion Has a Story’ ‘हर भावना की अपनी एक कहानी है‘ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 30 विद्यालयों के 750 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भातखंडे विश्वविद्यालय की डीन डॉ. सृष्टि माथुर तथा सोसाइटी के सदस्य डॉ. भारतेंदु अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, कला के प्रति रुचि और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह का विशेष आकर्षण ‘मिशन जिज्ञासा’ रहा, जिसे भारत का पहला महिला बैंड बताया गया। इसकी उपस्थिति ने महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और संगीत के क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशिका सुश्री श्रुति अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुश्री अनुपमा वर्मा ने सभी सहभागी विद्यालयों, अतिथियों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मंच पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। सोनाटा 2026 के माध्यम से विद्यालय ने समग्र शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। विद्यालय का ध्येय वाक्य “Nurturing Excellence, Inspiring Future” इस आयोजन की भावना को प्रतिबिंबित करता रहा। इस अवसर पर भारतेन्दु अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, अनुपमा वर्मा, नवीन अग्रवाल, नम्रता पाठक सहित सैकड़ों अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।










