बे मौसम बरसात बनी मुसीबत किसानों की फसल बर्बाद आलू की खेती हो गई लेट

0
14
Advertisement

बक्शी का तालाब लखनऊ के किसानों की चिंता का मुख्य कारण बारिश [चक्रवात अर्नब] है जो बंगाल की खाड़ी में बना था बीकेटी सहित लगभग 30 जिले हुए प्रभावित बीकेटी क्षेत्र के किसान जसकरन लोधी कुलदीप यादव महादेव गौतम जैसे दर्जनों किसानों ने बताया मेरी धान की खेती बर्बाद हो गई अगर एक-दो दिन में बरसात नहीं रुकी कुछ नहीं बचेगा सारा धान अंकुरित हो जाएगा सैरपुर बक्शी का तालाब अमानीगंज महिगवां इटौंजा महोना नगर चौगवां तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी 60% धान कटने को शेष है बरसात के कारण खड़ी फसल गिर गई वहीं कुछ किसानों ने बताया काफी पैसा लगाकर पालक मेथी धनिया चार दिन पहले ही बोई गई थी बारिश के कारण अब अंकुरित नहीं होगी और मेथी पालक जो अंकुरित थी वह भी नष्ट हो गई ग्राम पंचायत अटेसूवा के किसान अमर सिंह राठौड़ संतु यादव ने बताया हमारी ग्राम पंचायत में लगभग कटा पड़ा हुआ था धान सब बर्बाद हो गया 4 सालों से हम किसानों का हो रहा है नुकसान अमर सिंह राठौर ने बताया 30 तारीख को प्रधानमंत्री भविष्य निधि किसानों के खाते में आने से कुछ मिली राहत लगभग किसानों ने सरकार से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की अपील की है|

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here