ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी शिवाला नागेश्वर नाथ जी ट्रस्ट, अयोध्या में स्थित मन्दिर का होगा कायाकल्प

0
2
Advertisement

जीर्णाेंद्वार, सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाईट, रंग-रोगन से जगमग होगा बमियारी स्थित मन्दिर
बहराइच : ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी शिवाला नागेश्वर नाथ जी ट्रस्ट, अयोध्या में स्थित मन्दिर का जीर्णाेद्धार/निर्माण/गेस्ट हाउस निर्माण व मन्दिर की जर्जर भवन गिराये जाने एंव बमियारी में स्थित मन्दिर की रंगाई पुताई आदि का कार्य कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4 से कराये जाने की स्वीकृति हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष बमियारी ट्रस्ट/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मन्दिर की रंगाई-पुताई, मन्दिर के जिर्णाेद्वार, सोलर लाईट, सीसीटीवी कैमरा, प्लान्टेशन आदि से सुसजित करते हुए कार्य की स्वीकृति/आगणन गठन करने तथा जनपद आयोध्या में स्थापित मन्दिर के जिर्णाेद्वार, गेस्ट हाउस निर्माण आदि कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4 को स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सचिव बमियारी ट्रस्ट/उपजिलाधिकारी, महसी को निर्देश दिया कि ट्रस्ट की भूमि की पैमाईश कराकर भूमि को अवैध कब्ज़े एवं अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय। ट्रस्ट के मैनेजर द्वारा बताया गया कि ग्राम पट्टी कमालपुर का नक्शा न होने के कारण ट्रस्ट की भूमि की पैमाईश न हो पाने के कारण अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने में असुविधा हो रही है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार महसी को निर्देश दिया गया कि राजस्व परिषद से नक्शा प्राप्त कर भूमि की पैमाईश करायी जाय।  
ट्रस्ट की भूमि पर खेती कर रहे व्यक्तियों द्वारा जमा की गई धनराशि की समीक्षा के दौरान मैनेजर प्रेम प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि कुछ कृषकों द्वारा धनराशि जमा नहीं की जा रही है। इस सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि नोटिस जारी कर 15 दिवस बकाया धनराशि ट्रस्ट के खाते में जमा कराकर अवगत करायें। निर्धारित अवधि में धनराशि जमा न करने वाले व्यक्तियों से ट्रस्ट की भूमि वापस लेकर दूसरे कृषकों को आवंटित की जाय तथा नियमानुसार धनराशि की वसूली भी सुनिश्चित की जाय। मन्दिर में प्लान्टेशन कार्य के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला उद्यान अधिकारी के माध्यम से अमावस्या से पूर्व कार्य को पूर्ण कराया जाय।
बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि 02 सहयोगी पुजारियों की तैनाती करते हुए समय-समय पर सुन्दरकाण्ड व भागवतकथा भी करायी जाय। बैठक के दौरान बताया गया कि बमियारी मन्दिर पर पूर्व में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो गई है। अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि मृतक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के इच्छुक आश्रित को रखा जाय। मैनेजर द्वारा अवगत कराया गया कि बमियारी ट्रस्ट के मन्दिरों एवं परिसम्पत्तियों की देख-भाल करने हेतु आने-जाने पर होने वाला व्यय उनके द्वारा स्वयं वहन किया जाता है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा मैनेजर को वेतन के अतिरिक्त प्रतिमाह रू. 2000 का भुगतान किये जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सचिव बमियारी ट्रस्ट/उपजिलाधिकारी महसी राजेश कुमार अग्रवाल, डीजीसी राजस्व अजय शर्मा, सहायक अभियन्ता लघु उद्योग निगम चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी, प्रतिनिधि खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर बृजेश सिंह, थाना अध्यक्ष फखरपुर राम कुमार राजभर, सदस्य बमियारी ट्रस्ट के.सी. मिश्रा, ट्रस्ट लिपिक/नायब नाज़िर तहसील महसी राकेश कुमार भटनागर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकान्त पाठक सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here