शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों व समस्याओं को सुना तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील कलान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों को ससमय निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व 9, विकास 5, समाज कल्याण 6, विद्युत 2, पुलिस 5, कृषि 3, खाद्य एवं रसद 3, निस्तारित 6 प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि कब्जे से सम्बन्धित प्रकरणों पर भू-मफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने तहसील कलान का निरीक्षण भी किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार, नायब तहसीलदार कक्ष, तहसीलदार न्यायालय को देखा। उन्होंने तहसील में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतों में से छः प्रकरणों का हुआ मौके पर निस्तारण
Advertisement
Advertisement
Advertisement