Lucknow Weather Update: ठंड ने दिखाया असर, गलन बढ़ने से ठिठुरा लखनऊ,

0
57
Advertisement

Lucknow राजधानी में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते पांच दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन भी बढ़ा दी है। रविवार को भी शहर में सर्द हवाओं ने गलन बरकरार रखी। एक तरफ सुबह जहां छिछला कोहरा छाया रहा, वहीं दोपहर होते-होते धूप से ठंड में थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

तापमान की बात करें तो दिन का पारा जहां 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने शहर में अगले एक हफ्ते में रात के पारे में औसत से दो डिग्री की गिरावट और दिन के पारे में भी एक डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है।

आंशिक बादल छाए रहेंगे

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सतही स्तर पर पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और आसमान साफ होने के कारण रात में उत्सर्जन बढ़ा है, ऐसे में शहर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई है। इसी क्रम में उत्तरी पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र में सक्रिय वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का आवेग बढ़ने से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आने से गलन बढ़ने की सम्भावना है। वहीं, वायुमंडलीय आर्द्रता के प्रभाव से सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह छिछले से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन और रात का तापमान 23 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here