नगर मजिस्ट्रेट ने रौसर कोठी शराब फैक्ट्री के मुख्य गेट पर चल रहे धरना स्थल पर जा कर की वार्ता

0
15
Advertisement
  • – 21 फरवरी को सहायक श्रमायुक्त शाहजहाँपुर के कार्यालय में सभी पक्षो द्वारा की जायेगी वार्ता
  • – प्रशासन स्तर पर नियमानुसार पूरी मदद की जायेगी

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने रौसर कोठी शराब फैक्ट्री के मुख्य गेट पर चल रहे धरना स्थल पर जा कर वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सबंधित संगठनों द्वारा शांतिपूर्वक धरना किया जा रहा है तथा बातचीत के माध्यम से हल निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आगामी 21 फरवरी को सहायक श्रमायुक्त शाहजहाँपुर के कार्यालय में सभी पक्षो द्वारा वार्ता की जायेगी। नगर मजिस्ट्रेट आश्वस्त करते हुये कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार पूरी मदद की जायेगी एवं बातचीत के माध्यम से समस्या का हल भी निकालने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस दौरान जिला आवकारी अधिकारी प्रदीप दूवे, प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन अरविन्द चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here