
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों से देश व प्रदेश का किसान नौजवान बेरोजगार सभी परेशान हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है तथा विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हैं। 2022 में सपा की सरकार बनते ही प्रदेश के रुके हुए विकास कार्यों को करवाया जायेगा। किसान नौजवान बेरोजगारों की तरक्की के लिए सबसे पहले कार्य शुरू कराए जाएंगे।
यह बात चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा नेता राकेश कुमार वर्मा ने कही उन्होंने कहा कि केंन्द्र व प्रदेश सरकार में उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों की किसान पेंशन रुकी पड़ी है। जिसे समाजवादी की सरकार बनते ही पेंशन धारियों को पेंशन दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के दौरान किसानों का काफी उत्पीड़न किया गया है किसानों को धान गेहूं बेचने के लिए महीनों लाइन लगाकर सरकारी क्रय केंद्रों पर खड़े होना पड़ा ।भाजपा सरकार में किसान उपेक्षित हैं समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों की तरक्की के लिए एमएसपी का लाभ किसानों को देगी।
उन्होंने अपने संबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी रुके हुए विकास कार्य को तेजी से पूर्ण करवाए जाएंगे व शिक्षामित्रों की भी ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।