तहसील रामसनेहीघाट में भी सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन :-

0
69
Advertisement

समाजवादी पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर विधानसभा दरियाबाद के पूर्व कृषि मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगवाई में भिटरिया से तहसील रामसनेहीघाट तक गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 14 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट जितेन्द्र कटियार को सौंपा। जिसमें सपा सरकार में कृषि मंत्री रहे राजीव कुमार सिंह ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार करार करते हुए दिन प्रति दिन महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दौरान हुई हिंसा, गुंडागर्दी को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भाजपा राज को जंगलराज बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही प्रमुख नामांकन दौरान महिलाओं के भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की व अश्लीलता पार करने वाली घटना को अब तक की सबसे शर्मनाक घटना बताया।
मौके पर समाजवादी पार्टी के नेतागण पूर्व कृषि मंत्री राजीव कुमार सिंह रिंकू सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रिंसू बिन्नू जायसवाल सहित सैकड़ों समाजवादी नेता उपस्थित रहे।  

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here