‘जनहित के लिए सतत संघर्षशील रहे रामसेवक यादव’

0
144
????????????????????????????????????
Advertisement

समाजवादी विचारधारा के प्रति जीवन भर समर्पित रहने वाले रामसेवक यादव अपनी लगन और परिश्रम से तीन बार लोकसभा सदस्य और दो बार विधान मंडल में दल के उप नेता बने रामसेवक यादव के विचारों से सदा हम सबको ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। यह विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित रामसेवक यादव और उनके अनुज प्रदीप यादव के जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद जी की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि वैचारिक राजनीति के साथ जमीनी पकड़ के महारथी रामसेवक यादव जी ने देश दुनिया की अनेक समस्याओं के निदान में सदैव संजीदा व्यवहार किया। बतौर सांसद उन्होंने कई देशों की यात्रा की और समाजवाद का परचम फहराया। उनके विचारों से हम सभी को आज भी बहुत बल मिलता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कम समय में ही राजनीति की अग्रिम पंक्ति के नेता बन गए थे। हमारे रामसेवक यादव वह अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत से ही दुर्बल वर्ग की सहायता करते रहते थे। निर्धन व कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराते रहते थे। इससे समाज के तमाम गरीब वर्ग का भला होता था। हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर राजनीति में आगे बढ़ना चाहिए। इसी कड़ी में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं रिश्ते में उनके भतीजे अरविंद यादव ने रामसेवक यादव और अपने पिताजी स्वर्गीय प्रदीप यादव को जयंती पर याद करते हुए बताया कि हमेशा गरीबों की सहायता के लिए वह बड़े से बड़ा आंदोलन और संघर्ष करते रहते थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन के लिए उत्तर प्रदेश की विधानसभा का घेराव एवं प्रदर्शन कर पूरे उत्तर प्रदेश को एकजुट कर दिया था। उसका नतीजा यह हुआ कि जमींदारी कानून बाद में समाप्त किया गया।
विचार गोष्ठी के पूर्व जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद और पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वर्गीय रामसेवक यादव और स्वर्गीय प्रदीप यादव के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजवादी नेता रामनाथ मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, बबलू कामता यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला सचिव वीरेंद्र प्रधान, तुषार यादव, नसीम कीर्ति, मौलाना असलम, युवजन सभा प्रभारी संगीता गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा सिंह आनंद, हसमत अली गुड्डू, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, महामंत्री आकाश यादव, रिजवान संजय, पवन मिश्रा, मोहम्मद साद, करुणेश द्विवेदी, करण मिश्रा, सद्दाम हुसैन, मंशाराम, संदीप वर्मा आदि तमाम प्रमुख कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here