सना शेख को बनाया गया महिला कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश को-आर्डिनेटर

0
96
Advertisement

बाराबंकी। अखिल भारतीय महिला काँग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के आदेश पर महिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी ऐश्वर्या महादेव, नताशा शर्मा, पूजा त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश महिला काँग्रेस की अध्यक्ष ममता चैधरी द्वारा उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव चैधरी सना शेख को महिला कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश को-आर्डिनेटर बनाए जाने पर आज बाराबंकी में छत्तीसगढ़ प्रभारी पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया द्वारा चैधरी सना शेख को मिठाई खिला कर बधाई दी। पीएल पुनिया ने कहा के निश्चित ही सना जी बहुत जुझारू और कर्मठ नेता हैं। इनकी मेहनत और लगन की वजह से ये जिम्मेदारी इनको दी गयी है। यह बाराबंकी कांग्रेस परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है। साथ ही चैधरी सना ने सभी को शुक्रिया अदा किया। विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने का कार्य करूँगी तथा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करुँगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सैय्यद सोहेल, विरेंद्र यादव, अधिवक्ता प्रधान मोहम्मद इजहार, इरफान कुरेशी, प्रदेश सचिव अली अब्बास जैदी, जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, नगर चेयरमैन अतीक अहमद, देवेन्द्र यादव आदि लोगांे ने मुबारकबाद दी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here