समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष से पूछा कुशल क्षेम

0
106
Advertisement

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेडिकल कॉलेज में उनके कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज एवं संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कैंपियरगंज जयप्रकाश यादव से स्वयं ही फोन पर वार्ता करके उनका कुशल क्षेम जाना। उक्त बातें शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने पत्रकारों से बतायी। उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रात 10:00 बजे फोन कर हाल-चाल एवं तबीयत के बारे में पूछा एवं संघर्ष एवं गरीबों मजदूरों बेरोजगार नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करते रहने की सलाह दी। एवं कोरोनावायरस से बच कर रहने एवं सोशल डिस्टेंस मे रह कर कार्य करने को कहे। उन्होंने आगे कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के 2022 में मुख्यमंत्री बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। हम समाजवादी हैं संघर्षों के आदी हैं गरीब मजदूर किसान नौजवान बेरोजगारों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे पुलिसिया खौफ से डरने व पीछे हटने वाले हम समाजवादी नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here