रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटरनिजी क्षेत्र की 17 कम्पनियों द्वारा चयनित किये गये 341 अभ्यर्थी

0
3
Advertisement

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोज़गार अभियान अन्तर्गत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र सदर बहराइच अन्तर्गत शान्ती देवी सुभाष चंद्र सुशांत पी जी कॉलेज चाकूजोत परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले के मुख्य अतिथि मा विधायक सदर बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने  अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा मंचासीन अतिथियांे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।  
मुख्य अतिथि श्रीमती जायसवाल ने रोजगार मेले की सराहना करते मौजूद अभ्यर्थियों का आहवान किया कि सेवायोजन विभाग के रोज़गार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कि शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। श्रीमती ने मौजूद अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संसार में कोई भी सेवा व कार्य छोटा नहीं होता है। जीवन में पूरी ईमानदारी व लगन के साथ किया गया प्रत्येक कार्य का नतीजा उत्साहजनक होता है। उन्होंने अभ्यर्थियों का आहवान किया जीवन में नकारात्मकता का त्याग कर पॉज़ीटिव सोच के साथ मिलने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठाकर अपने व परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
विधायक श्रीमती जायसवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों एवं युवाओं की बेहतरी के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश व प्रदेश के युवाओं को पूरी पारदर्शिता व योग्यता के अनुसार नौकरियों में अवसर मिल रहा है साथ ही स्वरोज़गार से युवाओं को सबल बनाने हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि युवा स्वयं के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़कर देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकें। श्रीमती जायसवाल ने अन्य अतिथियों के साथ रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को जॉब आफर लेटर का वितरण करते हुए उपस्थित सभी युवक-युवतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना ही।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने सेवायोजन पोर्टल एवं रोज़गार संगम पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 17 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए 602 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करते 341अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, लीड बैंक व श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाकर मौजूद लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे जिला सेवायोजन अधिकारी ने आये हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय प्रताप सिंह अज्जू, नगर अध्यक्ष सतीश सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा ज्ञानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र देव त्रिपाठी, विश्राम कनौजिया, गौरव तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अमित पांडे जी ने किया।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here