सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम  

0
5
Advertisement

 

Advertisement

एलिया, सीतापुर। क्षेत्र पंचायत एलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत जार टिकरा के सरस्वती शिशु मंदिर टिकरा जार के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख गोकरन प्रसाद अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर टिकरा जार तथा प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, आचार्य रजनीश कुमार, अभिषेक वर्मा,रितिक, नीरज कुमार वर्मा पंचायत मित्र जार टिकरा देशराज गौतम मोटरसाइकिल मकैनिक जग्गा श्रीवास्तव अजय कनौजिया वन विभाग कर्मचारी आदि बहुत से लोगों के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर टिकरा जार में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए अभय कुमार वर्मा ने बताया कि  वृक्षारोपण यानी पेड़ लगाना ही काम नहीं ये हमारी संस्कृति है  और हमारे जीवन का हिस्सा है। भारत में पेड़ लगाना हजारों साल पुरानी परम्परा है: वैदिक काल में ऋग्वेद में कहा गया – “वृक्षो रक्षति रक्षितः” यानी पेड़ की रक्षा करो, वो तुम्हारी रक्षा करेगा। पीपल, बरगद, तुलसी, नीम को पूजते थे। सम्राट अशोक,ने सड़कों के किनारे आम, पीपल के पेड़ लगवाए और कुएं बनवाए। गाँव में हर घर के आंगन में नीम, तुलसी, पीपल जरूर होता था। जन्म, शादी, बच्चे के नामकरण पर पेड़ लगाना शुभ माना जाता था। विश्व पर्यावरण दिवस” और जुलाई में “वन महोत्सव” पर पूरे देश में वृक्षारोपण होता है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here