‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान , लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में पौधारोपण

0
4
Advertisement



लखनऊ : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अधियान के तहत, गोमती नगर स्थित हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ के परिसर में वृहद पौधारोपण जन-महाभियान कार्यक्रम 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। इस अभियान का उददेश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति स्थापित करना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस पौधारोपण कार्यक्रम में हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ के माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय एवं अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा माननीय न्यायालय के वरिष्ठ निबन्धक एवं अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण ने पौधों की अलग-अलग प्रजातियों जैसे-चांदनी, कनेर, गार्डेनिया, हरश्रृंगार, एवं गुलाचीन इत्यादि पौधों का रोपण किया। यह कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here