तेन्दुआ एवं भेड़िया वन्य जीव द्वंद पर प्रभावी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए 03 वन कर्मी

0
2
Advertisement

बहराइच । प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुंदरेशा ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर-प्रदेश, लखनऊ द्वारा स्टाफ और वन्यजीव निगरानी तथा विशेष कौशल के अन्तर्गत, उत्तर प्रदेश राज्य से बहराइच वन प्रभाग, बहराइच के अन्तर्गत (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन समूह हेतु वन दरोगा प्रताप सिंह राना व बृजेश वर्मा एवं माली मो. जुबेर खॉ को चयनित किया गया था।
डीएफओ श्री सुंदरेशा ने बताया कि तीस्ता हॉल, इन्दिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित समारोह में बहराइच वन प्रभाग, बहराइच से नामित वन कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समारोह में मा. मंत्री पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा तेन्दुआ एवं भेड़िया वन्य जीव द्वंद पर प्रभावी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु नामित वन कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here