उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

0
4
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रयागराज में  निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पुल के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुल के निरीक्षण के दौरान पुल पर सुरक्षा सम्बंधी सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ व्यू कटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।
 
      इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 6 लेन पुल के बन जाने पर फाफामऊ में लगने वाले जाम से लोगो को राहत मिलेगी व समय की बचत होगी। कहा कि पुल के शुरू हो जाने पर माघ मेला, कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों के आवागमन में सुगमता होगी और यह पुल प्रयागराज के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य,  श्री संजय गुप्ता, श्रीमती निर्मला पासवान, श्री राजेश शुक्ला के साथ-साथ अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभाागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here