मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव पर बनी राजनीतिक दलों की सहमति, भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

0
9
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई बैठक
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पूरी
बहराइच 26 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद बहराइच की सातों विधान सभा सीटों के सापेक्ष मतदेय स्थलों के प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों के परिप्रेक्ष्य में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाने के संबंध में तैयार सूची के बारे में उप जिलानिर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार द्वारा विस्तार से  अवगत कराया गया। विस्तृत विचार विमर्श के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उक्त प्रस्तावित सूची पर कोई आपत्ति नहीं जताई गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय  ने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को अनुमोदन हेतु भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार शुक्ल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज़ हैदर, सांसद बहराइच के कार्यालय प्रभारी बैजनाथ रस्तोगी, बहुजन समाज पार्टी के मण्डल प्रभारी अशर्फी लाल गौतम, समाजवादी पार्टी केे जिला उपाध्यक्ष ज़फर उल्लाह खॉ उर्फ बन्टी सहित उप जिलाधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here