महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आश्रम, बिठूर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

0
4
Advertisement

लखनऊ: 26 अक्टूबर, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य संरक्षित स्मारक वाल्मीकि आश्रम, बिठूर, कानपुर नगर का भ्रमण किया तथा उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर निदेशालय की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से वाल्मीकि आश्रम में कराए गए अनुरक्षण कार्यों की जानकारी प्रदान की। प्रदर्शनी में स्मारक के संरक्षण, अनुरक्षण एवं ऐतिहासिक महत्त्व से संबंधित कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here