एक ही छत के नीचे मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0
6
Advertisement

1 नवंबर को कान्हा वन गेस्ट हाउस में प्रातः 10 बजे से लगेगा वृहद विधिक जागरूकता शिविर

Advertisement

अलीगढ़ 27 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ द्वारा 1 नवंबर को प्रातः 10 बजे से कान्हा वन गेस्ट हाउस आगरा रोड में वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के प्रभावी आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष न्यायाधीश एवं शिविर की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय स्थित पुस्तकालय सभागार में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में विभागीय स्टॉल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों के मार्गदर्शन के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन और अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों, लोक अदालत तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, वह प्राथमिकता से सूची उपलब्ध करा दें।
  बैठक में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एसीएम परितोष मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, सीएमओ डा0आर0एन0 सिंह, डीडीओ सुभाष नेमा, उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह सहित सीवीओ, एआरटीओ, औषधि निरीक्षक, वन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए, एलडीएम अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here