पोलियो जन जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
16
Advertisement

शाहजहांपुर। पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग कचहरी चैराहा, टाउन हॉल होते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिया जाएगा। सभी लोग अपने बच्चों की पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जनजागरूकता रैली में स्काउट गाइड बेसिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय अटसलिया, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, ए0जेड खांन इंटर कॉलेज, फ्लोरेंस इंटर कॉलेज, मंगल भारती इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं तथा आशा, आंगनबाड़ी ने प्रतिभाग कर पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को बैनर पोस्टर इत्यादि के माध्यम से जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापक ,बच्चों अन्य सहयोगी संस्थाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रस्तुत किया और बच्चों को घर-घर जाकर पल्स पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। रैली में एडीएम राशिद अली खान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 पीपी श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी गंगवार, यूनिसेफ से हुदा जेहरा, एसएमओ डॉ आकांक्षा यादव, डीएचइआईओ वीरेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, शशिबिंद शुक्ला, पुनीस कुमार, सर्वेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here