राजधानी लखनऊ में बहती नहरो में शव मिलने का सिलसिला जारी

0
65
Advertisement

नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप । राजधानी लखनऊ में नहर में शव मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे आशियाना थाना क्षेत्र के पकरी पुल नहरिया में एक युवक का शव नहर में स्थानीय लोगों को उतराता हुआ दिखाई दीया । शव को देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहरिया से बाहर निकलवाया। स्थानीय पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या कर नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के मुताबिक अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं पो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here