अशोक सिंघल के जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं में वितरित किए फल

0
135
Advertisement


रामनगर, बाराबंकी। प्राचीन लोधेश्वर महादेवा पूजा अर्चना दर्शन व जलाभिषेक के लिए पैदल व परिक्रमा कर जा रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं को विश्व हिंदू परिषद के नायक अशोक सिंघल के जन्म दिवस के अवसर पर रामनगर विहिप के कार्यकर्ताओं ने भक्तों को फल वितरित किए।
रविवार को महादेवा जा रहे श्रद्धालुओं को गौ रक्षा प्रमुख रामसूरत चैहान के संयोजन में जिला उपाध्यक्ष डॉ आरपी दुबे, प्रखंड अध्यक्ष एसपी शुक्ला, प्रखंड मंत्री राहुल कुमार  वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, बजरंग दल प्रखंड संयोजक इंद्रेश दीक्षित व नगर मठ मंदिर प्रमुख विनोद सैनी ने फलाहार कराया।
वहीं प्रखंड मंत्री राहुल कुमार ने बताया अशोक सिंघल ने परिषद के काम में धर्म जागरण,सेवा, संस्कृत,परावर्तन, गोरक्षा आदि अनेक नये आयाम जुड़े। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आन्दोलन, जिससे परिषद का काम गाँव-गाँव तक पहुँच गया। इसने देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा बदल दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1984 में दिल्ली के विज्ञान भवन में एक धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसके मुख्या संचालक अशोक सिंघल थे। यहीं पर राम जन्मभूमि आंदोलन की रणनीति तय की गई। यहीं से सिंघल ने पूरी योजना के साथ कारसेवकों को अपने साथ जोड़ना शुरू किया। उन्होने देश भर से 50 हजार कारसेवक जुटाये। सभी कारसेवकों ने राम जन्म भूमि पर राम मंदिर स्थापना करने की कसम देश की प्रमुख नदियों के किनारे खायी। 1992 में विवादित ढाँचा तोड़ने वाले कारसेवकों का नेतृत्व सिंघल ने ही किया था।
इस अवसर पर महादेवा चैकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा प्रखंड उपाध्यक्ष राम प्रताप मिश्र मंझारा प्रधान उधम सिंह चैहान रतन जैतपुर प्रधान राजेश सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here