अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार-2025 से सम्मानित उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी हार्दिक बधाई

0
3
Advertisement

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव का विषय, युवा पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करेंगी प्रेरित

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार-2025’ एवं ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार-2025’ से सम्मानित उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं प्रख्यात खेल प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मौर्य ने ‘अर्जुन पुरस्कार-2025’ से सम्मानित उत्तर प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी श्री राजकुमार पाल, नौकायन (रोइंग) खिलाड़ी श्री अरविंद सिंह, निशानेबाज श्री अखिल श्योराण एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी सुश्री प्रियंका गोस्वामी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण से उत्तर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया है।

उप मुख्यमंत्री ने ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवनपर्यंत)-2025’ से सम्मानित प्रख्यात मुक्केबाजी प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव तथा ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार-2025’ से सम्मानित मुक्केबाजी प्रशिक्षक श्री छोटे लाल यादव को भी विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों का समर्पण, अनुभव और खिलाड़ियों को तराशने में उनका योगदान देश की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री मौर्य ने कहा कि अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कारों से सम्मानित प्रदेश की इन खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय हैं। इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने अपनी प्रतिभा, लगन एवं अथक परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं, विशेषकर उभरते हुए खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

उप मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और खेल जगत में निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here