UP MLC चुनाव परिणाम

0
4
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों पर और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने स्नातक वर्ग में 5 में से 3 सीटें (लखनऊ, इलाहाबाद-झांसी और वाराणसी) जीतकर मजबूत बढ़त बनाई। विशेष रूप से लखनऊ स्नातक सीट पर भाजपा के मौजूदा एमएलसी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। भाजपा ने शिक्षक वर्ग में 4 और स्नातक वर्ग में 2 सीटों पर विजय हासिल कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड में अपना प्रभाव बनाए रखा। यूपी में जीते हुए उम्मीदवार और सीटें

Advertisement

• मेरठ स्नातक सीट: दिनेश कुमार गोयल (BJP)- विजेता

• मेरठ शिक्षक सीट: श्रीचंद शर्मा (BJP)- विजेता

• आगरा स्नातक सीट: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ (BJP) – विजेता

• आगरा शिक्षक सीट: डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) – विजेता

• इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट: डॉ. मान सिंह यादव (SP)- विजेता

• लखनऊ शिक्षक सीट: उमेश द्विवेदी (BJP)- विजेता

• लखनऊ स्नातक सीट: कांति सिंह (SP) – विजेता

• वाराणसी शिक्षक सीट: लाल बिहारी यादव (SP) – विजेता

• वाराणसी स्नातक सीट: आशुतोष सिन्हा (SP) – विजेता

• बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट: डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (BJP) – विजेता

• गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट: ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP) – विजेता

सीट वार परिणाम इस प्रकार

मेरठ स्नातक

दिनेश कुमार गोयल (BJP) – विजेता
प्राप्त कुल वोट: 24,929 वोट
जीत का अंतर: लगभग 12,855 वोटों से विजयी
हारे- प्रमेंद्र सिंह भाटी (सपा)

मेरठ शिक्षक

श्रीचंद शर्मा (BJP) – विजेता
नितिन तोमर (सपा)- हारे
जीत का अंतर- लगभग 2500 वोट

आगरा स्नातक सीट

डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ (BJP) – विजेता
शशांक यादव (सपा)
जीत का अंतर- 16000 से ज्यादा मतों का अंतर

आगरा शिक्षक

डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) – विजेता
हरि किशोर तिवारी (भाजपा)- हारे

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट

डॉ. मान सिंह यादव (SP) – विजेता
अशोक कुमार राठौर (भाजपा)- हारे

लखनऊ शिक्षक सीट

उमेश द्विवेदी (BJP) – विजेता
सुशील कुमार (सपा)- हारे

लखनऊ स्नातक सीट

कांति सिंह (SP) – विजेता
अवनीश कुमार सिंह (भाजपा)- हारे
जीत का अंतर- 17 हजार से ज्यादा वोट

वाराणसी शिक्षक सीट

लाल बिहारी यादव (SP) – विजेता
प्रमोद मिश्रा (भाजपा)- हारे

वाराणसी स्नातक सीट

आशुतोष सिन्हा (SP) – विजेता (51624 वोट)
केदारनाथ सिंह (भाजपा)- हारे (34148)
जीत का अंतर- 17,476 वोटों का अंतर

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट

डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (BJP) – विजेता
दानिश अख्तर (सपा)- हारे

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट

ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP) – विजेता
राजीव यादव (निर्दलीय उम्मीदवार)- हारे
जीत का अंतर- 307 वोटों का अंतर।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here