जनगणना में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, प्रगणकों का करें सहयोग-जिलाधिकारी

0
1
Advertisement

भविष्य की विकास योजनाओं के प्रभावी निर्धारण में जनगणना की अहम भूमिका

Advertisement

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना के संबंध में महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों से प्रगणकों का सहयोग करने और आमजन को जागरूक करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना भविष्य की विकास योजनाओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए और मांगी गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि घर पर जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों के साथ सद्व्यवहार करें और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग दें। नागरिक स्व-गणना के विकल्प का उपयोग करते हुए स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों से जनगणना के महत्व के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि जनगणना का कार्य सही, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here