मंत्री राकेश सचान ने सरकारी चिकित्सालयों में हथकरघा उत्पादों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0
0
Advertisement

सरकारी अस्पतालों में हथकरघा उत्पादों की खरीद प्रक्रिया होगी, एसओपी एवं समझौता ज्ञापन को शीघ्र अंतिम रूप देने की तैयारी

Advertisement

प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री  राकेश सचान ने बुधवार को विधान भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या-80 में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा हथकरघा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड (यूपिका/यूपी हैंडलूम्स) द्वारा उत्पादित बेडशीट, पिलो कवर, गॉज एवं बैंडेज क्लॉथ की प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में समयबद्ध एवं सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के स्थानीय बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों के आर्थिक स्वावलंबन के कटिबद्ध है। इसके तहत सरकारी चिकित्सालयों में उपयोग होने वाली बेडशीट, तकिया कवर तथा गॉज एवं बैंडेज की खरीद राज्य हथकरघा निगम और यूपिका के माध्यम से की जानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था से जहां एक ओर राज्य के बुनकरों की आय बढ़ाने में होगा, वहीं चिकित्सालयों को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे।
मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में उपयोग किए जा रहे उत्पादों के मानक एवं नमूने तत्काल उपलब्ध कराए जाएं और हथकरघा निगम निर्धारित मानकों पर आधारित नए सैंपल तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे। इसके साथ ही मंत्री राकेश सचान ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों से कहा कि वे यूपिका एवं यूपी हैंडलूम्स के साथ आपूर्ति संबंधी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया को शीघ्रता से अंतिम रूप दें तथा जेम पोर्टल पर राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित नियमों के तहत क्रय व्यवस्था को पारदर्शी व बाधा रहित बनाएं।
इस अवसर पर हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर सहित राज्य हथकरघा निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सालयों के प्रतिनिधि तथा तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here