
कृष्णानगर में अंतरराज्यीय गिरोह ने एंटीक कारोबारी सुदर्शन घोष को 9 घंटे बंधक बनाकर फिरौती ऐंठी
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर रियल एस्टेट/एंटीक कारोबारी सुदर्शन घोष का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर आगरा-कन्नौज तक घुमाया, धमकी दी और पत्नी से 13 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर फिरौती के रूप में वसूले।
घटना 12 सितंबर को हुई थी। 13 सितंबर को केस दर्ज हुआ। 8 दिन बाद रविवार को पुलिस ने 6 आरोपियों — अनुराग, लवी कुमार, दीपांशु कुमार, अनुराग कुमार, आकाश चौधरी और मनीष कुमार — को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास फर्जी पुलिस आईडी, तमंचे और स्कॉर्पियो बरामद हुई है
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय गिरोह ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एंटीक कारोबारी सुदर्शन घोष का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया, धमकी दी, पिटाई की और करीब 9 घंटे तक आगरा-कन्नौज के रास्तों पर घुमाते रहे।
पत्नी को फोन कराकर 13 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर फिरौती में वसूले गए। ड्राइवर के जरिए रकम और जेवर सौंपने के बाद आरोपियों ने कारोबारी को छोड़ दिया।
मामला 13 सितंबर को दर्ज हुआ था। रविवार को डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास फर्जी पुलिस आईडी, तमंचे, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद हुई है।











