
लखनऊ/ प्राग दत्त/ई. अभिषेक दत्त
डॉ भीमराव अंबेडकर मार्ग लोक भवन के पास स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण में डॉ अंबेडकर अस्थि क्लश बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा महामानव गौतम बुद्ध, संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की अस्थि क्लश, बुद्ध प्रतिमा, बोधि वृक्ष प्रगति चक्र का वंदन स्तुति, विचारों के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम, पूर्व अधिकारी पी सी कुरील की देखरेख में संपन्न हुआ. पूर्व मंत्री कमलकांत गौतम ने कहां की धर्म कोई चमत्कार नहीं करता यह धीरे-धीरे इंसान को बेहतर बनाता है. हम सबको मानवीय कल्याण और उसकी बेहतरी के लिए मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए, हमारा एक ही धर्म है वह है इंसानियत और एक ही प्रमुख ग्रंथ है वह भारत का संविधान, जिस पर चलकर हम समाज और देश को प्रगति ,समृद्ध के मार्ग पर आगे ले जा सकते हैं. पूर्व एस डी एम जीत लाल सैनी, रामकुमार गौतम, पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार,पूर्व अधिकारी पीसी कुरील, पूर्व , प्रतिनिधि अंबेडकर महासभा,रामचंद्र पटेल, राम शंकर ,आजमगढ़ से पधारे छोटेलाल और कुसुम गौतम ने महामानम गौतम बुद्ध और संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को विस्तार से रखा. सेवानिवृत्तअधिशासी अभियंता भीमराज ने त्रिपुटक ग्रंथ और महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब प्रगति तभी कर सकते हैं जब हम अंधविश्वास और पाखंडों से दूर रहें. अंधविश्वास पाखंड के साथ बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर,महात्मा बुद्ध, पेरियार, ललई यादव, राहुल सांकृत्यायन ,अर्जक संघ आदि के सिद्धांत एक साथ नहीं चल सकते,
इस अवसर पर संपादक ज्ञान प्रकाश जख्मी ने अपनी मासिक पत्रिका बोधिसत्व बाबा साहब टुडे सितंबर अंक का विमोचन पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार और शाहजहांपुर से आए पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास निगम से हर्षौल्लास से कराया और अंक की प्रति भी वितरित की.इस मौके पर संविधान प्रचारक राम लोट बौद्ध, पूर्व लेखाधिकारी रेलवे अजय चौधरी, अनुराग, छोटेलाल कुसुम डॉ राजेश अनिल यादव आदि भी उपस्थित थे. प्राग दत्त ई /अभिषेक दत्त










