उमस भरी गर्मी से बेहाल शहर, अगले दो दिन बारिश के आसार,

0
4
Advertisement

रविवार की सुबह तेज धूप के साथ शहर में गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ गया। दिन चढ़ते ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा और देर रात तक लोग उमस से बेहाल रहे। पंखे और कूलर भी इस उमस के आगे बेअसर साबित हुएमौसम

Advertisement

विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। भीषण गर्मी और उच्च आर्द्रता के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पाईमौसम

वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके कारण बारिश के संकेत दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा, “अगले दो दिनों तक शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

”फिलहाल मौसम विभाग लोगों को सलाह दे रहा है कि तेज धूप और उमस से बचने के लिए दिन के समय बाहर निकलने से परहेज करें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here