मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वर्ल्ड फायर फाइटर गेम्स 2024 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

0
3
Advertisement

 लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को अपने शासकीय आवास 19 गौतम पल्ली, लखनऊ में वर्ल्ड फायर फाइटर गेम्स 2024 के पदक विजेताओं का सम्मान किया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। हमारे फायर फाइटर्स ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भारत का तिरंगा लहराया। इनकी मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
डेनमार्क के आल्बर्ग शहर में 7 से 14 सितंबर तक आयोजित इन खेलों में 75 देशों के फायर फाइटरों ने भाग लिया था। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आनंद प्रताप सिंह, जो उन्नाव जिले के जंगली खेड़ा बीघापुर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में रायबरेली के लालगंज फायर स्टेशन में चालक के पद पर कार्यरत हैं, ने शानदार प्रदर्शन किया। आनंद प्रताप ने शॉट पुट, 100ग्4 रिले रेस, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में चार गोल्ड मेडल जीतकर भारत के तिरंगे को गर्व से ऊँचा किया। इसके साथ ही, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी 2 गोल्ड और 2 रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं रंजीत यादव ने 2 गोल्ड मेडल हासिल कर भारत की शान को और ऊंचा किया।

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here