
मा० संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी की प्रेरणा से एवं अपर मुख्य सचिव, श्री अमृत अभिजात के मार्गदर्शन में राज्य संग्रहालय, लखनऊ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा भारत स्थित विश्व सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस आज दिनांक 22 नवम्बर, 2026 को ऑन द स्पॉट क्विज प्रतियोगिता एवं कैनवस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु विशेष संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1200 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभागिता की गयी। विशेष भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 2249 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संग्रहालय भ्रमण कराते हुए सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक भी किया गया। डॉ० विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्व धरोहर स्थलों के प्रति तथा उत्तर प्रदेश में स्थित यूनेस्को सूची में शामिल सांस्कृतिक धरोहरों, सर्वाधिक उपस्थित धरोहर राज्य स्तरीय, संग्रहालय के बारे में, प्रथम स्थापित संग्रहालय आदि पर विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ० मीनाक्षी खेमका, सहायक निदेशक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ० अनिता चौरसिया, श्री धनंजय राय, श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, श्री राहुल सैनी, श्रीमती गायत्री गुप्ता, श्री अनुराग द्विवेदी, श्री अरुण मिश्रा, श्री विनोद तिवारी, श्री परवेज खान, सुश्री पूनम सिंह, श्री ईशू गौतम एवं श्री पुनीत बंसल के साथ ही शिक्षकगणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।








