जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल हस्तगत कराया जाय

0
8
Advertisement

बहराइच। सीएमआईएस एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, सीएनडीएस, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उ.प्र. जल निगम, यूपी सिडकों, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड व उ.प्र. राज्य सेतु निगम के पूर्ण परियोजनाओं का प्रतिशत एवं कार्मिक व्यय धनराशि का प्रतिशत औसत से कम पाये जाने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सम्बन्धित परियोजनाओं के ठेकेदारों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ-साथ कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये।  
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं लम्बित हैं उन्हें 30 नवम्बर तक पूर्ण कराया जाय। डीएम ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हैं उन्हें हस्तगत कराते हुए जनोपयोग में लाया जाय। सीएमआईएस, पूर्वान्चल विकास निधि, जिलांश व राज्यांश के कार्याे की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि पूर्वान्चल विकास निधि जिलांश के अन्तर्गत मा. विधायकगणों के प्रस्तावों के आगणन का परीक्षण कराकर प्राप्त प्रस्तावों को आयुक्त देवीपाटन मण्डल को भेजवाया जाय।
 सीएमआईएस की समीक्षा में जिलाधिकारी ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं तथा एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं का तत्काल समाधान कर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। पूर्ण परियोजनाओं को जनोपयोगी बनाने हेतु संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए। त्वरित आर्थिक विकास योजना अन्तर्गत 19 कार्यों के सत्यापन जांच समिति गठित कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here