छठ पर्व आज बड़ी ही धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया

0
3
Advertisement

बाराबंकी : हर वर्ष की भांति विश्व हिंदु परिषद जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ मौर्य जी  अपने परिवार जनों एवं ईष्ट मित्रों के साथ बंकी आवास से ढोल बाजा के साथ सत्ती माता मंदिर परिसर ओम नगर बंकी में स्थापित जलाशय पर विधि-विधान पूर्वक पूजा- अर्चना कर सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया।

Advertisement

श्रीराम नाथ मौर्य ने बताया कि छठ महापर्व का हिन्दु धर्म में विशेष स्थान है कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को सूर्य षष्ठी का व्रत करने का विधान है ऐसा मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मानव जीवन अनेकों मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। यह व्रत बडे़ नियम तथा निष्ठा से किया जाता है इसमें तीन दिन के कठोर उपवास का विधान है। षष्ठी को निर्जल रहकर व्रत करना पड़ता है षष्ठी को अस्त होते हुए सूर्य को विधिपूर्वक पूजा करके अर्ध्य देते है। सप्तमी के प्रातः काल नदी या जलाशय पर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा की जाती है।

     इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत भी  छठ पूजा में सम्मिलित होकर सूर्य भगवान को अर्घ अर्पित किया एवं सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

  इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्व हिंदु परिषद जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ मौर्य जी , श्रीमती राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष, राजकरण रावत, अशोक मौर्य,अनिल मौर्य, अमन मौर्य, आदित्य मौर्य, रितेश मौर्य, रवि मौर्य , शत्रोहन लाल वर्मा ,आशीष मौर्य,माधुरी वर्मा, रामेश्वर प्रसाद पांडे, चंद्रशेखर उपाध्याय, रामबाबू अवस्थी, शिव कुमार रॉय, बजरंग बली पांडेय साहित्य सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here