उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम: मंत्री श्री ए.के. शर्मा

0
2
Advertisement

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज मऊ के कम्युनिटी हॉल में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम उज्ज्वला योजना है। इस योजना ने देश की करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एक समय था जब देश की माताएं और बहनें लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाने को मजबूर थीं। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस परेशानी को समझते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआती रूपरेखा और योजना निर्माण की प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा, उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने दीपावली पर्व से पूर्व पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सौगात प्रदेश की माताओं-बहनों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगी तथा उनके घरों में सुख, सुविधा और समृद्धि का वातावरण बनाएगी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here