मतदाता सूची का हुआ अन्तिम प्रकाशन, मतदाताओं की संख्या हुई 26 लाख के पार  

0
6
Advertisement

बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर संचालित किये गये मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच में मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन करते हुए मौजूद राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की हार्ड कापी एवं साफ्ट उपलब्ध करायी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ भाजपा के सुनील श्रीवास्तव, कांग्रेस केे गोपी नाथ, बसपा के अशर्फी लाल गौतम, सपा के रामहर्ष यादव व अपना दल के गिरीश चन्द्र को मतदाता सूची की हार्ड एवं साफ्ट कॉपी सौंपी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए संचालित अभियान के पश्चात प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2602367 है जिसमें से पुरूष 1373190, महिला 1229095 जबकि अन्य की संख्या 82 है। जबकि जनपद ई.पी. रेशियों 56.03 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 895 है। यदि इससे पूर्व 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 2544834 थी जिसमें पुरूष 1346512, महिला 1198167 जबकि अन्य की संख्या 155 है। जबकि जनपद ई.पी. रेशियों 54.79 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 890 था।
जनपद में विधानसभावार निर्वाचन क्षेत्रों की बात की जाय तो 282-बलहा (अ.जा.) में कुल मतदाताओं की संख्या 372370 है जिसमें से पुरूष 197441, महिला 174921 जबकि अन्य की संख्या 8, ई.पी. रेशियों 56.67 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 886 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 360339 थी जिसमें पुरूष 191517, महिला 168816, अन्य 06, ई.पी. रेशियों 54.84 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 881 थी। 283-नानपारा में कुल मतदाताओं की संख्या 351429 है जिसमें से पुरूष 185053, महिला 166363, अन्य 13, ई.पी. रेशियों 56.29 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 899 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 343172 थी जिसमें पुरूष 181389, महिला 161769, अन्य 14, ई.पी. रेशियों 54.97 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 892 थी।
284-मटेरा में कुल मतदाताओं की संख्या 351432 है जिसमें से पुरूष 184929, महिला 166501, अन्य 02, ई.पी. रेशियों 56.38 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 900 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 342062 थी जिसमें पुरूष 180285, महिला 161755, अन्य 22, ई.पी. रेशियों 54.88 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 897 थी। 285-महसी में कुल मतदाताओं की संख्या 345968 है जिसमें से पुरूष 182915, महिला 163049, अन्य 04, ई.पी. रेशियों 55.22 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 891 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 336268 थी जिसमें पुरूष 178153, महिला 158098, अन्य 17, ई.पी. रेशियों 53.67 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 887 थी।
286-बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 404199 है जिसमें से पुरूष 212082, महिला 192082, अन्य 35, ई.पी. रेशियों 58.29 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 906 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 396299 थी जिसमें पुरूष 208782, महिला 187475, अन्य 42, ई.पी. रेशियों 57.16 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 898 थी। 287-पयागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 387383 है जिसमें से पुरूष 204820, महिला 182547, अन्य 16, ई.पी. रेशियों 54.29 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 891 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 383982 थी जिसमें पुरूष 203536, महिला 180408, अन्य 38, ई.पी. रेशियों 53.81 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 886 थी।
288-कैसरगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 389586 है जिसमें से पुरूष 205950, महिला 183632, अन्य 04, ई.पी. रेशियों 55.12 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 892 है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की बात की जाय तो कुल मतदाताओं की संख्या 382712 थी जिसमें पुरूष 202850, महिला 179846, अन्य 16, ई.पी. रेशियों 54.15 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियों 887 थी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here