लम्बी बीमारी के चलते भाजपा विधायक का निधन

0
36
Advertisement

शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह विधानसभा ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार हो रहा था। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह विधानसभा ददरौल से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 में सपा प्रत्याशी को हराकर विधानसभा ददरौल से फिर चुनाव जीते। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे। भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here