शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना व उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील कलान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 20 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्यतः राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में 128 प्रकरणों में से 20 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
Advertisement
Advertisement
Advertisement