![ph no 1](https://sandaulitimes.com/wp-content/uploads/2020/09/ph-no-1.jpg)
बाराबंकी। जनपद की भूतपूर्व लोकप्रिय सांसदा प्रियंका सिंह रावत के प्रदेश महामंत्री बनाये जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत बकायदा कार्यक्रम आयोजित कर हुआ।
रविवार को पूर्व सांसदा व भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत के स्वागत में मसौली बाजार, ब्लॉक हरख, मकन पुर मोड़, त्रिवेदी गंज ब्लॉक में सैकड़ो मोटर साइकिल के साथ जहां उत्साहित क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वहीं उनके सम्मान मे ंआयोजित कार्यक्रम में तमाम गणमान्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, संजय रावत, रावेंद्र रावत, संजय वर्मा, अनिल रावत, जगमोहन प्रधान, रमेश चंद्रा, सीपी राजवंशी, मंडल महामंत्री गुड्डू चैहान, म0 महामंत्री राजू बाजपेयी, मोहित वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विपिन वर्मा, राजकुमार सिंह, दिनेश वैश्य, अमित सिंह, अनिमेश सिंह, राम नरेश रावत, संतोष सागर, नौमिलाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।