जनगणना में सहभागिता हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य, सही एवं पूर्ण जानकारी देकर अभियान को सफल बनाएं: उप मुख्यमंत्री

0
3
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया में सहभागिता की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े प्रभावी नीति-निर्माण, संसाधनों के बेहतर नियोजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना में सहभागी बनना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है।
श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की कि 30 नवंबर, 2026 तक संचालित स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। नागरिक आधिकारिक वेबसाइट ेम.बमदेने.हवअ.पद के माध्यम से स्वयं भी अपनी स्व-गणना कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 01 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक जनसंख्या गणना के लिए जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचेंगे। सभी नागरिक जनगणना कर्मियों को मांगी गई जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराकर सहयोग करें, ताकि जनगणना का कार्य पूरी शुद्धता एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से विनम्र आग्रह है कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूरी जानकारी देकर देश के विकास तथा बेहतर भविष्य की योजनाओं के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here