प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ आई टी आई में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 624 का चयन

0
2
Advertisement

अलीगढ़ : बुधवार को प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ प्राइवेट आई टी आई, ताहरपुर इगलास में वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़, मॉडल करियर सेंटरएवं प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ प्राइवेट आई टी आई ताहरपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 20 नियोजकों के सापेक्ष 803 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग़ कर 624 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले का शुभारंभ प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख इगलास अरुण फौजी, श्री सुरेश चंद्र भगत, श्री ऋषि चौधरी सचिव, श्री रवि चौधरी निदेशक, श्री सिद्धार्थ मित्तल, सहायक निदेशक रोजगार श्री लाल राम प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।
शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों को करियर काउंसिलिंग प्रदान की गई। देवेंद्र कुमार, मेला प्रभारी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान कराए गए। इस मौके पर सुशील कुमार, सत्येंद्र सिंह, लव कुमार, राजेश कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, हर्षित शर्मा, जाने आलम एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here