
Advertisement
एमएलसी ऋषिपाल सिंह एवं शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कराया स्वगणना फॉर्म पूर्ण
Advertisement
अलीगढ़ : जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह ने अपना स्वगणना फॉर्म भरकर नागरिकों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता का संदेश दिया।
इसी क्रम में शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा की स्वगणना की प्रक्रिया एसडीएम नारायण सिंह एवं फील्ड ट्रेनर नगेंद्र गुप्ता द्वारा संपन्न कराई गई।
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Advertisement






