17 नवम्बर से प्रारम्भ होगा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम

0
3
Advertisement


जनपदवासियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की जिला निर्वावचन अधिकारी ने की अपील
17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक प्राप्त किये जाएंगे दावे व आपत्तियां
04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
बहराइच। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को होगा तथा दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसम्बर 2026 तक किया जायेगा तथा 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद की समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में जिन पात्र मतदाताओं को नाम सम्मिलित नहीं है तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, ऐसे नागरिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6 भरकर सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर/कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी में जमा कर सकते हैं अथवा आयोग के ऐप ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से भी सबमिट किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता अपनी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता है, तो प्रारूप-8 भरकर जमा कर सकते हैं। श्री पाण्डेय ने जनपद के अर्ह मतदाताओं विशंेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
डाक अदालत एवं पेशन अदालत को आयोजन 04 दिसम्बर को
बहराइच। अधीक्षक डाकघर, बहराइच मण्डल, बहराइच सूर्य प्रकाश पटेल ने बताया कि 04 दिसम्बर 2026 को मण्डलीय कार्यालय, बहराइच में डाक अदालत एवं पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली डाक अदालत एवं पेंशन अदालत में डाक सम्बन्धी परिवादों एवं पेंशन सम्बन्धी परिवादों का निपटान किया जायेगा। श्री पटेल ने बताया कि यदि किसी को डाकघर से कोई शिकायत है तो 01 दिसम्बर 2026 तक अपने परिवाद तथा डाक विभाग से संबन्धित पेंशन सम्बन्धी परिवादों के निपटान के लिए इच्छुक कार्मिक 23 नवम्बर 2026 तक अपने परिवाद कार्यालय अधीक्षक डाकघर, बहराइच मण्डल, बहराइच में प्रस्तुत कर सकते हैं।
                          :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
धीरेन्द्र कुुमार वाल्मीकि का दौरा 18 नवम्बर को प्रस्तावित
। मा. सदस्य प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना(पी.एम. अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 18 नवम्बर 2026 को निरीक्षण भवन पहुंचकर अपरान्ह 02ः00 बजे डीपीआरओ, समाज कल्याण, हाइड्रिल एक्स ई0एन0, शिडको, सीएमओ, जल निगम, डीएसओ, आबकारी अधिकारी, मण्डी सचिव अधि.अभि. ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के साथ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि मा. सदस्य श्री वाल्मीकि जिले के अधिशाषी अधिकारियों के साथ एमएस एक्ट 2013 को जनपद में लागू व पालन कराने के सम्बन्ध में बैठक करेंगे।
                   :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
कोषागार को ऑनलाइन/डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रेषित करें पेंशनधारक
बहराइच। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि जिला कोषागार बहराइच से पेंशन प्राप्त कर रहे सर्विस/पारिवारिक पेंशनधारक जनसुविधा केन्द्र से वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन/डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट अथवा प्रत्येक मुख्य तथा ग्रामीण डाकघरों के माध्यम से, अथवा डाक सेवा ऐप पर अपना अनुरोध सबमिट कर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन/डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट का प्रेषण कर सकते हैं। श्री शरण ने बताया कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर प्रधान डाकघर के सौरभ सिंह के मोबाइल नम्बर 9873476986 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पेंशनधारकों को सुझाव दिया गया है कि मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर/ App Store से “Aadhar Face RD (Early Access) एप्लीकेशन एवं “Jeevan pramaan App”  को डाउनलोड कर ऑनलाइन/डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट का प्रेषण जिला कोषागार बहराइच को कर सकते हैं।
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
18 नवम्बर को आयोजित होगा किसान दिवस
बहराइच। शासन के निर्देशानुसार जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवसों की श्रृंखला अन्तर्गत 18 नवम्बर 2026 को मध्यान्ह 12ः30 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किसान दिवस तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक ने कृषि एवं एलाइड विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि गत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं सहित किसान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here