मत्थेश्वर मंदिर मे लाखो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
रंजीत सिंह संवाददाता
माती(बाराबंकी) । प्राचीन और प्रसिद्ध मत्थेश्वर मंदिर में सोमवार को रात्रि से ही मंदिर में इलाका आस्था और भक्ति में डूब गया है। साथ ही पूरा इलाका बम बम भोले जयकारो से शिव मय हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी लाखो भक्तो की भीड़ देखने को मिली । मत्थेश्वर मंदिर में गांव से लेकर राजधानी लखनऊ शहर आने वाले भक्तगण तक बोलबम के जयकारे और हर-हर महादेव के जयघोष की गूंज उठी। प्राचीन काल के ऐतिहासिक बाबा मत्थेश्वर महादेव मंदिर मे सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लंबी लंबी लाइन लगी है। सभी युवतियों ने जलाभिषेक किया और मंदिर से प्रागण मे लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और सुबह से पूरा दिन लोग बोल बम बोल बम के जयकारे लगाते रहे बताते चलें कि हर साल से इस बार कई गुना राजधानी लखनऊ और माती क्षेत्र का पूरा इलाका सफेदाबाद तक लोग इस मंदिर पर आते हैं बताते हैं कि यहां की मानता कई सालों पुरानी है यहां पर जो भी मन्नत मांगी जाती है युवतियो को मन चाहा वर पाने के लिए इस मदिर पुरानी विशेषता मानी गई है वही भाग धूतूरा बेरी पुष्प बेलपत्र से बाबा का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामना मागी । वही माती थाना एसएसआई वीके के० त्रिपाठी उप निरीक्षकअमित कुमार सफेदाबाद प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी महिला बल सहित दर्जनों पुलिस भक्तो की सुरक्षा मे तैनात थी।











