मुक्ताकाश मंच पर पर्यावरण जागरूकता, कल का भविष्य

0
2
Advertisement

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर आईटीआई क्षेत्रान्र्तगत अवन्तीबाई स्कूल के बैनर तले “आज का पर्यावरण कल का भविष्य” थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथि एड़. सुभाष लोधी तथा योगेश सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना के साथ वैलकम सौंग दादी-नानी के साथ प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह में सभी मंचासीन अतिथियों का बैज़,पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष लोधी ने कहा कि हमारा पर्यावरण न केवल आज का आधार है, बल्कि कल के भविष्य का निर्धारक भी। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन ने एक ऐसा संकट खड़ा कर दिया है, जो पूरी मानवजाति के लिए खतरा बन चुका है। यदि आज हमने कदम नहीं उठाए, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी क्षमा न करेंगी। बाल कलाकारों ने मेहनत करके इस दुनिया में, जीना है तो डैडी शराब मत पीना, जहां पांव में पायल, दादाजी की छड़ी, मेरे घर राम आये, बेजुबान (पर्यावरण), मुझे माफ करना ओ साईं राम, शूरवीर (महाराणा प्रताप), बेटी हमारी अनमोल, हम इंडिया वाले, वो कृष्णा है, परचम लहरा दो, ढोल बाजे ढोल, तारे जमीन पर, ब्राज़ील पीटी पर दर्शकों ने जमकर तालियाँ बजाकर बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षक महेश चन्द्र राजपूत ने किया।
इस मौके पर प्रबन्धक जयपाल सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी,शशि रानी, मानेन्द्र कुमार, कृष्णा राजपूत, रचना राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, मानसी राजपूत, आलोक राजपूत, मधु, वैदिक सिंह राजपूत, यशवी सिंह राजपूत, कु० शालिनी राणा, श्रीमती आशू , सीमा रानी, कु० कामिनी, शेफाली, शिव कुमार, कु० गुनगुन, बन्टी के अतिरिक्त अवन्तीबाई स्कूल के समस्त बच्चे, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here