उत्तर प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र को बड़ी सौगातः गोरखपुर में 150 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा फिश फीड प्लांट

0
3
Advertisement

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मत्स्य क्षेत्र में निवेश आधारित विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। इसी दिशा में गोरखपुर में एक बड़ी मत्स्य आहार (फिश फीड) विनिर्माण इकाई स्थापित होने जा रही है। भारत की अग्रणी मत्स्य आहार निर्माता कंपनियों में से एक दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड (क्ममचंा छमगहमद थ्ममके च्अजण् स्जकण्) द्वारा गोरखपुर में अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित फिश फीड विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
यह पहल फरवरी 2025 में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मीन महोत्सव के दौरान किए गए निवेश प्रोत्साहन प्रयासों का परिणाम है। इस आयोजन के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र में लगभग 1,020 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसके अतिरिक्त, मत्स्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं विकास के उद्देश्य से कई अन्य निवेश प्रस्ताव भी वर्तमान में पाइपलाइन में हैं। प्रस्तावित गोरखपुर संयंत्र में आधुनिक तकनीक के माध्यम से उच्च प्रोटीन युक्त फ्लोटिंग फिश फीड का निर्माण किया जाएगा। इस संयंत्र की स्थापना से मत्स्य आहार की गुणवत्ता एवं दक्षता में सुधार होगा, मछलियों की उत्पादकता बढ़ेगी तथा मत्स्य पालकों की आय एवं लाभप्रदता में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी।
यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत एवं पूर्वी भारत के विभिन्न बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। साथ ही, पड़ोसी देशों में निर्यात की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से गोरखपुर के औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा मत्स्य क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला (फिशरीज वैल्यू चेन) को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

प्रस्तावित निवेश हेतु समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान 29 नवंबर, 2026 को गोरखपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण निवेश को साकार करने में माननीय मत्स्य मंत्री श्री संजय निषाद जी के नेतृत्व, श्री मुकेश कुमार मेस्राम, आईएएस, अपर मुख्य सचिव के मार्गदर्शन तथा श्रीमती धनलक्ष्मी के., आईएएस, महानिदेशक, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश के सक्रिय एवं प्रभावी प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह परियोजना राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत निवेश प्रोत्साहन के प्रयासों को धरातल पर औद्योगिक विकास के रूप में परिणत किया जा रहा है। साथ ही, आधुनिक तकनीक, आधारभूत संरचना एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है।
निरंतर निवेश प्रोत्साहन एवं कई अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश आधुनिक जलीय कृषि (मॉडर्न एक्वाकल्चर), मत्स्य आहार विनिर्माण तथा मत्स्य आधारित आर्थिक विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश की संभावनाओं को धरातल पर विकास की वास्तविक उपलब्धियों में परिवर्तित कर रहा है। इससे मत्स्य पालकों, उद्यमियों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए विकास, रोजगार एवं समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here