पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा मीठा हलवा और नमकीन उपमा बहराइच के 2902 परिषदीय विद्यालयों के 4.75 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार

0
1
Advertisement

बहराइच । केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षिक सत्र 2026-27 में ‘सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके तहत जनपद बहराइच के मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित 2902 परिषदीय विद्यालयों के लगभग 4 लाख 75 हजार विद्यार्थियों को सुजी से निर्मित मीठा हलवा एवं नमकीन उपमा वितरित किया जाएगा। शासन की ओर से मीठा हलवा वितरण के लिए प्रति छात्र प्रतिदिन 7 रुपये तथा नमकीन हलवा के लिए 4 रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन की दर से धनराशि निर्धारित की गई है। यह कार्यक्रम नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 सप्ताह संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक शुक्रवार को विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण आहार वितरित किया जाएगा। यदि शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश रहता है तो अगले कार्यदिवस में इसका वितरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार महीने के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में सूजी से निर्मित मीठा हलवा तथा द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह में नमकीन उपमा वितरित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को न्यूनतम 30 ग्राम सूजी एवं अन्य आवश्यक सामग्री से तैयार अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। यह आहार विद्यालय में नियमित मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। खाद्य सामग्री एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप होगी तथा पैकेजिंग सामग्री की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खाद्य सामग्री का उचित भंडारण एवं निर्धारित मानकों के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना के अंतर्गत खाद्य सामग्री का क्रय स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, लाभार्थी छात्र संख्या तथा वितरित सामग्री का नाम एवं मात्रा का नियमित रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही विद्यालय स्तर पर कच्चे एवं तैयार खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव तथा स्टॉक रजिस्टर में आवश्यक विवरण दर्ज किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हो सके। कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के हजारों विद्यार्थियों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार का लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here