जनपद में खुल गया है यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा संचालित आधार सेवा केन्द्र

0
1
Advertisement

एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी आधार सम्बन्धी समस्त सुविधाएं
प्रत्येक आयु वर्ग के लिए निःशुल्क हो रहा नवीन आधार पंजीकरण
ऑनलाइन अपॉईंटमेन्ट की सुविधा उपलब्ध

बहराइच । जनपद बहराइच में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कार्यालय (यूआईडीएआई) लखनऊ द्वारा संचालित नगर बहराइच में आधार सेवा केन्द्र खुल गया है। घसियारी पुरा स्थित मैदानी बाबा मन्दिर के निकट स्थापित आधार सेवा केन्द्र पर प्रत्येक आयु वर्ग के लिए नए आधार पंजीकरण, नाम, पता व मोाबाइल नम्बर अपडेशन, बायोमैट्रिक अपडेशन, 10 वर्ष पुराने आधार में ई-के.वाई.सी., नाम, जन्मतिथि अपडेशन (क्रास लिमिट), आधार एक्टिवेशन (डीएक्टिवेटेड/सस्पेंड) की सुविधा सरकारी दरों पर सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी।
आधार केन्द्र की एक विशेषता यह भी है कि यहां पर आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य के लिए आपको परेशान होने या घंटों लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं है बल्कि पहले से वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in पर अपॉइंटमेंट लेकर आने पर बिना लंबी प्रतीक्षा के अपना आधार संबंधी कार्य कम समय में पूरा कराया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति को वेबसाइट पर अपना आधार नम्बर, नाम और मोबाइल नम्बर दर्ज कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
आधार सेवा केन्द्र के माध्यम से प्रत्येक आयु वर्ग के लिए नए आधार पंजीकरण की निःशुल्क सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क बायोमैट्रिक एवं डेमोग्राफिक की सुविधा उपलब्ध है। आधार सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए आमजन द्वारा यूआईडीएआई के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आधार सेवा केंद्र खुलने से जनपदवासियों को एक ही छत के नीचे आधार सम्बन्धी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी जिससे उन्हें नए आधार पंजीकरण व संशोधन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here