उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि खरीद पर 2800 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसमें गाजीपुर को 1100 करोड़ रुपये, चंदौली को 1200 करोड़ रुपये और मीरजापुर को 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गये हैं। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों के डिपॉजिट खातों में यह धनराशि जमा की जाएगी, जिससे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि खरीद की प्रक्रिया को गति मिल सके।
सोनभद्र से शुरू होकर चंदौली और गाजीपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला विंध्य एक्सप्रेसवे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से विंध्य क्षेत्र और पूर्वांचल के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के लिए भी बेहतर परिवहन सुविधा विकसित हो सकेगी।
इस सम्बन्ध मंे अवस्थापना विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद पर खर्च होंगे अट्ठाईस अरब रुपये, तीन जिलों को मिली धनराशि
Advertisement
Advertisement
Advertisement



