Home अभी-अभी सपा नौजवानों के परिश्रम को महत्व और पार्टी में उचित स्थान देती...

सपा नौजवानों के परिश्रम को महत्व और पार्टी में उचित स्थान देती है : अरविन्द गोप

0

बाराबंकी। ईमानदार मेहनती कर्मठ कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है समाजवादी पार्टी। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने आवास पर आभार व्यक्त करने आए पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहीं। गोप ने पदाधिकारियों से कहा समाजवादी पार्टी नौजवानों के परिश्रम को महत्व देती है उतना ही वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव और सुझाव को महत्वपूर्ण मानते हुए इनको हमेशा पार्टी में उचित स्थान देती है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का मुकाबला कोई दूसरी पार्टी नहीं कर पाती। इसलिए आप सबकी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है कि आप सब नेतृत्व के दिशा निर्देश पर चलते हुए आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुट जाएं जिससे छात्रों नौजवानों किसानों महिलाओं व्यापारियों सहित जन सामान्य की अवहेलना करने वाली इस सरकार को उखाड़ कर सभी जात धर्म संप्रदाय किसान नौजवान महिलाओं को राहत देने वाली सरकार का गठन किया जा सके।
पार्टी द्वारा घोषित कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने आज राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर जाकर राष्ट्रीय सचिव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया, राष्ट्रीय सचिव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, जसवंत यादव, जिला सचिव विनय पांडे, सिराज उस्मानी, पवन वर्मा, बाबुल मिश्रा, ओम चंद यादव, संतोष रावत, तारिक भाई, कुशपाल सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version