Home अभी-अभी सीबीआई, ईडी और आईटी से प्रताडित करने वाली भाजपा सरकार ने सत्ता...

सीबीआई, ईडी और आईटी से प्रताडित करने वाली भाजपा सरकार ने सत्ता का अधिकार खो दिया :- नकुल दूबे

0

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी इतिहास बदलने का काम कर रही है इस मुल्क की आवाम भाजपा के इस पाप को कभी माफ नही करेगी। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने वालो को सी०बी०आई०, ई०डी० और आई०टी० से प्रताडित करने वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। इस मुल्क की आवाम का भविष्य कांग्रेस पार्टी के हाथो में सुरक्षित है यही बात मै आपको बताने के लियेे आपके बीच मे आया हूँ। आप कांग्रेस पार्टी को मजबूत करे नौजवान किसान, गरीब, के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध प्रान्त के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज अपने बाराबंकी प्रवास के तीसरे अन्तिम दिन महादेवा में लोधेश्वर महादेव के दर्षन के पश्चात् सहादतगंज, सिरौलीगौसपुर, ब्लाक के ग्राम सैदनपुर, मैलारायगंज, बदोसराय, पंजरौली, मरौचा में आयोजित जनसम्पर्क एवं अयोजित चैपाल में व्यक्त किये। आयोजित चैपाल की अध्यक्षता मो० मोहसिन ने तथा संचालन जिला महासचिव नेकचन्द्र त्रिपाठी ने किया। उंक्त अवसर पर उर्जावान नौजवान विजय मौर्या तथा शिवम त्रिपाठी ने दर्जनो नौजवानो के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मध्यजोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष एवं संभाावित लोकसभाा प्रत्यााशी तनुज पुनिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नौजवानो का गर्मजोशी से स्वागत करते हुये कहा कि देश की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार ने नौजवानो की जिन्दगी के साथ खिलवाड किया है। चुनाव के समय सुनहरे सपने तथा लुभावने वादे दिखाकर नौजवानो का बोट तो ले लिया और सरकार में आने के बाद नौजवानो को पकौडे बेचने की सलाह दे रहे है। सलाना दो करोड नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार आज नौजवानो को डीलेवरी व्याय बनने की सलाह दे रही है। भाजपा सरकार ने इस देश के नौजवान, किसान, आवाम के साथ -साथ समाज के सभी वर्गो को छलने का काम किया है और आज आजादी तथा देश का इतिहास बदलने का गम्भीर अपराध कर रही है आज युवाओ को आगे आकर भाजपा की गलत परम्परा का विरोध करके हकीकत से आवाम को वाकिफ कराने का काम करना होगा आने वाला कल कांग्रेस पार्टी और आपका है कांग्रेस पार्टी आपके दरवाजे खुशहाली लेकर आयेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मो० मोहसिन ने आयोजित चैपालो में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालो तथा सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के अन्तिम दिन मुख्यरूप से पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजकुमार लोधी, संजीव मिश्रा, नेकचन्द्र त्रिपाठी, संतोष रावत, सद्दाम हुसेन, प्रेम नरायण उपाध्याय, अरविन्द तिवारी, राहुल राजपूत, सौरभ पाण्डेय, धनन्जय सिंह, पंकज शुक्ला, अकील इदरीशी, अमित त्रिवेदी, मो० इरफान, शिव कुमार वर्मा, बेचन लाल दीक्षित, सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय आवाम और कांग्रेवसजनो ने भागीदारी सुनिश्चित की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version